राजकीय हाई स्कूल लाला नगर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, गुरुजनों के सम्मान में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम खमरिया लाला नगर।
शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि वह मार्गदर्शक होता है जो विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देकर उन्हें सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ाता है।
इसी भावना को समर्पित शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय हाई स्कूल लाला नगर में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।