रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध गांधी स्मारक अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।
न्याय की मांग को लेकर रीवा के सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा बुधवार को भोपाल में मंत्रालय के सामने धरने पर बैठ गए।
विधायक अभय मिश्रा ने मामले की सीबीआई जांच, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग की।