रायबरेली में 09 सितम्बर 2026 को नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिले के विकास से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) से सम्बन्धित समस्त योजनाओं का बिन्दुवार प्रस्तुतीकरण किया।