रायबरेली जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में पहुंचा प्रतिनिधि मंडल
इस प्रतिनिधिमंडल में मौजूद जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज तिवारी, ऑल इंडिया कांग्रेस के सदस्य रमेश शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
छात्रों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि विद्यालय में बिजली की समस्या के साथ ही गुणवत्ता विहीन भोजन दिया जाता है।