लखनऊ-बहराइच मार्ग पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के टेड़वा बसंतपुर के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे डंपर में जा घुसी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।