कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और एडीएम प्रशासन संगमलाल ने कोतवाली देहात, अवागढ़ और सकरौली थाना क्षेत्रों में कांवड़ रूट का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों के आवागमन वाले मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, पुलिस सहायता केंद्र और निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखा।