थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम कूड़ा शाहपुर में ईंट के पत्ते के ठेकेदार इंदल कश्यप के साथ भुगतान को लेकर विवाद के बाद मारपीट और धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
इंदल कश्यप विश्व हिंदू परिषद की जिला समिति के सदस्य बताए जा रहे हैं।इंदल कश्यप के अनुसार, वह हर वर्ष मजदूरों को ईंट भट्ठे पर काम के लिए ले जाते हैं।
कूड़ा शाहपुर निवासी मुस्लिम पुत्र हवलदार भी उनके साथ मजदूरी के लिए जाता था।