शमसाबाद क्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका के बीच जनसेवा का एक सराहनीय कार्य सामने आया है।
हालिया बाढ़ के कारण शमसाबाद क्षेत्र के कई इलाकों में सड़कों का संपर्क टूट गया था, जिससे ग्रामीण इलाकों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था।
आवागमन ठप होने से लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों और चिकित्सीय आपातकाल के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।