फर्रुखाबाद में शमशाबाद थाना पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने खर्च और शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन बाइक बरामद की हैं।