आवास विकास स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर पत्रकार वार्ता की।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर नाट्य मंचन किए जाएंगे।