अच्छी सड़क पर ढलाई कार्य को लेकर उठे सवाल, स्थानीय लोगों ने किया विरोध खमरिया।
नगर पंचायत खमरिया के बगीचा मोहल्ला स्थित वार्ड नंबर-7 में शिव मंदिर के पास पहले से अच्छी स्थिति में मौजूद सड़क पर कराए जा रहे ढलाई कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी सामने आई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में कई ऐसी सड़कें हैं जो अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं, लेकिन उनकी मरम्मत के बजाय बेहतर स्थिति वाली सड़क पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।