बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, राधाकांत मंदिर पर हुई बैठक, घेराव की चेतावनी बदायूं।
थाना कादरचौक क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से मैसेज के माध्यम से करीब दो घंटे में बिजली आपूर्ति होने का समय बताया जाता है, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी बिजली उपलब्ध नहीं हो पाती है।