अवागढ़ कस्बे में महिला को बहला-फुसलाकर उसके कानों से कुंडल उतरवाकर ले जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
थाना अवागढ़ पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में घटना में प्रकाश में आए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से महिला के दो कान के कुंडल बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को अवागढ़ कस्बे में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला को अपनी बातों में उलझाकर उसके कानों के कुंडल उतरवा लिए और मौके से फरार हो गया था।