सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को बीआरसी फैजनगर में चित्रकला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी चित्रकारी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक सोच को प्रदर्शित किया।