गणेशोत्सव के पावन अवसर पर बुधवार को मंशापूर्ण गणेश मंदिर में किराना व्यापारी संघ के तत्वावधान में भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया।
रात 8 बजे आयोजित महाआरती में किराना व्यापारी संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंज उठा।