राजा शंकर प्रताप सिंह जूदेव जी की स्मृति में विगत 54 वर्षों से आयोजित की जा रही 54वीं अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा।
फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने की।
प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आई 16 टीमों ने सहभागिता की।