बरेली जिले समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने 26 सितंबर 2026 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है।
27 सितंबर को भी पश्चिमी यूपी में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।