नगर के चौक बाजार में गणेश उत्सव के समापन एवं गणेश विसर्जन के अवसर पर न्यू बाल गणेश समिति द्वारा भव्य गंगा आरती, गणेश विसर्जन एवं सम्मान समारोह का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी, श्रद्धालु, युवा एवं गणेश भक्त शामिल हुए।
गणेश उत्सव के दौरान कई दिनों तक चले धार्मिक आयोजनों के बाद समिति द्वारा भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और मंगल आरती व छप्पन भोग के साथ गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया।