शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दतिया पुलिस ने एक व्यापक चेकिंग अभियान शुरू किया है।
इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील हॉटस्पॉट पर पुलिस बल तैनात होकर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच कर रहा है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा संदिग्ध वाहनों और चालकों की बारीकी से तलाश ली जा रही है।