क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर कोट में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बीच गरीब विकलांग किसान हरिश्चंद्र का कच्चा मकान भरभराकर ढह गया।
मकान के दो कमरे गिरने से चारपाई, कपड़े, बक्से समेत घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार मकान के अंदर नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।