जनपद श्रावस्ती के लक्ष्मणपुर बाजार चौराहे पर लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौराहे पर पेयजल के लिए कोई समुचित वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है।
हैरानी की बात यह है कि जिस हैंडपंप से लोगों को पानी मिलना चाहिए, वह खराब होने के बाद अब उसका इस्तेमाल भैंस बांधने के लिए किया जा रहा है।