सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को ब्लॉक कादरचौक में ‘आंगन का उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवा, समर्पण और समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
उनके माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और जागरूकता से जुड़े कार्यों को भी आगे बढ़ाया जाता है।आयोजकों ने कहा कि आंगनबाड़ी बहनों के सेवा और समर्पण का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है।