जिले में पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए कथित जानलेवा हमले के बाद पत्रकार संगठनों में आक्रोश देखने को मिला।
पत्रकारों ने एकजुट होकर प्रदर्शन करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हमले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
बताया गया कि 25 सितंबर 2026 को गोंडा दीवानी कचहरी के गेट नंबर-2 के पास पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हमला किया गया था।