🌊 सई नदी का जलस्तर बढ़ने से महबूब खेड़ा में घरों तक पहुंचा पानी 📍 ग्राम पंचायत मिर्जापुर अझगांव, महबूब खेड़ा सई नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण महबूब खेड़ा में जलभराव की स्थिति गंभीर होती जा रही है।
नदी का पानी कई घरों तक पहुंच जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि रास्तों पर पानी भर जाने के कारण आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है।