अमित वर्मा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा जिला कारागार ज्ञानपुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने कारागार के विभिन्न बैरकों एवं परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की स्थिति देखी तथा बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की।