अलीराजपुर के उमराली संकुल के सरकारी स्कूल का मामला, बारिश में टपकती है छत तो पॉलिथीन लगाकर होती है पढ़ाई अलीराजपुर।
जिले के संकुल उमराली के अंतर्गत आने वाले एक सरकारी स्कूल की तस्वीरें शिक्षा व्यवस्था की जमीनी स्थिति पर सवाल खड़े कर रही हैं।
यहां बच्चे वर्षों से झोपड़ीनुमा भवन में पढ़ने को मजबूर बताए जा रहे हैं।