श्री गुरुशरण जी महाराज ने कहा कि यदि मृतक शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण के परिजन भी पण्डोखर सरकार के दरबार में आकर सहायता का अनुरोध करते हैं, तो वे इस दिशा में उनका सहयोग करने के लिए तैयार हैं।
उनका उद्देश्य घटना की वास्तविक परिस्थितियों को सामने लाने, पुलिस को जिम्मेदार तत्वों तक पहुंचने में मदद करने तथा किसी निर्दोष व्यक्ति को इस मामले में फंसने से बचाने में सहयोग करना है।
उन्होंने आश्रम के अधिकृत पदाधिकारियों, जांच एजेंसी के अधिकारियों तथा मृतक के परिजनों को पण्डोखर सरकार के दरबार में आकर सहयोग प्राप्त करने का आमंत्रण दिया।