जनपद बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर अवैध वसूली करने वाले कथित अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य पुलिस की वर्दी पहनकर दुकानदारों को गांजे के झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर उनसे पैसे वसूलते थे।
इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।