सेवा का संकल्प और स्वच्छता में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत दतिया के सीता सागर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान में सांसद श्रीमती संध्या राय एवं कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वच्छता कार्य में स्वयं भागीदारी निभाते हुए लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने की अपील की।