छात्राओं ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, कक्षावार खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह भिंड /दबोह।
पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों और देश के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।