रोहिलखंड के प्रसिद्ध मिनी कुंभ के रूप में पहचान रखने वाले मेला ककोड़ा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
गंगा तट पर लगने वाले इस प्रसिद्ध मेले की व्यवस्थाओं को लेकर 3 अक्टूबर को जिला पंचायत के अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे।
अधिकारियों ने मेला स्थल का जायजा लिया और जमीन की नाप-जोख कर तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के अधिकारियों के साथ ठेकेदार भी मौजूद रहे।