जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
इसी क्रम में थाना उनाव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात की नीयत से कार में घूम रहे एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और 03 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।