जिलाधिकारी ने जनपद में मूर्ति विसर्जन एवं अन्य कार्यक्रमों के दौरान पूरी संवेदनशीलता के साथ अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करने हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी से उनके क्षेत्र में दुर्गा पूजा/दशहरा के दृष्टिगत की गयी तैयारियों की स्थानीय बैठकों आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने दुर्गा पूजा आयोजक समितियों के अध्यक्षों को निर्देशित किया कि पूजा पंडालों में विद्युत आपूर्ति के लिए अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा।