रायबरेली में चंदापुर थाना क्षेत्र के जनई गांव में शराब के नशे में चाचा-भतीजे के बीच हुए विवाद में 50 वर्षीय नरसिंह उर्फ ददन सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि रविवार रात कहासुनी के दौरान भतीजे रौनक सिंह उर्फ खटका ने चाचा को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े और सिर में ईंट लगने से गंभीर चोट आई।
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।