पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम, सीओ सिटी आशीष निगम सहित भारी पुलिस बल ने शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।