भिंड जिले के ग्राम खूजा में विराजमान माता रानी के दरबार में द्वितीय दिवस की झांकी के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने माता रानी के समक्ष शीश झुकाकर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।