संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिए है कि कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।
कार्यालय में ई-ऑफिस व्यवस्था को मजबूत बनाएं और ई-फाइल्स पर ही प्रकरण भिजवाएं।
संभागायुक्त ने सोमवार को कमिश्नर कार्यालय सभागार में संभागायुक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली।