नवरात्रि एवं दशहरा उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारी एवं जवान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरे और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।
त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।