खमरिया में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, दुर्गा पूजा और दशहरा के मद्देनजर नगर पंचायत की तैयारियों पर जनता ने जताई नाराजगी खमरिया, भदोही।
दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे महत्वपूर्ण पर्वों के मद्देनजर जहां नगर पंचायतों से साफ-सफाई और बेहतर नागरिक सुविधाओं की अपेक्षा की जाती है, वहीं नगर पंचायत खमरिया में सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर के कई हिस्सों में अब तक समुचित साफ-सफाई नहीं कराई गई है।