हरियाणा पुलिस द्वारा हिंदी खबर एवं लिविंग इंडिया चैनल के प्रमुख संपादक और वरिष्ठ पत्रकार अतुल अग्रवाल समेत तीन पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में बदायूं में पत्रकारों ने आवाज उठाई।
पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता का दायित्व जनता की समस्याओं को सामने लाना, व्यवस्था को जवाबदेह बनाना और जनहित के मुद्दों पर सवाल उठाना है।
पत्रकारों ने यह भी कहा कि पत्रकारिता की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण आधार हैं।