दतिया/थाना गोराघाट पुलिस ने सूझबूझ, तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आत्महत्या का प्रयास कर रही एक युवती को सुरक्षित बचा लिया।
पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई।
इस सराहनीय पहल ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट के समय लोगों की जान बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।