रायबरेली दबंगों ने दोबारा बंद किया सार्वजनिक रास्ता, एसडीएम ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश मामला भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे गोपाल मजरे मनहेरू गांव में सार्वजनिक रास्ता बंद करने का मामला सामने आया है।
शिकायत पर सदर तहसील प्रशासन ने पहले रास्ता खुलवा दिया था, लेकिन आरोप है कि दबंगों ने दोबारा रास्ता बंद कर दिया, जिससे सैकड़ों लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया।
पीड़ित पक्ष ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की।