कोतवाली नगर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त पुष्पेन्द्र को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उसे 17 अक्टूबर की रात करीब 11:45 बजे पीपल अड्डा से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।