बड़ी खबर | दतिया सरसई रोड पर हथियार दिखाकर दंपति से की थी लूट, वारदात में इस्तेमाल काले-लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त; एक आरोपी अभी फरार।
जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भाण्डेर थाना पुलिस को लूट के एक मामले में सफलता मिली है।
पुलिस ने सरसई रोड पर दंपति से हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।