जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को स्थानीय मण्डी समिति पहुंचकर आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बनाए जाने वाले वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि सम्पूर्ण परिसर की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि मण्डी परिसर और वेयर हाउस के आसपास के क्षेत्र का नक्शा तैयार कर अतिशीघ्र उन्हें उपलब्ध कराया जाए, जिससे आगामी रणनीति को अंजाम दिया जा सके।