भोपाल जिले में पर्यावरण संरक्षण, टिकाऊ कृषि पद्धतियों और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए नरवाई प्रबंधन, जैविक खेती तथा स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है।
नरवाई नहीं जलाने, फसल अवशेषों से जैविक खाद तैयार करने और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने के लिए किसानों को जागरूक करना आवश्यक है।
वहीं, स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को उनकी आवासीय संपत्ति के दस्तावेजी अधिकार उपलब्ध कराने तथा ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं को मजबूत बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।