हरदोई: अतरौली पुलिस ने अपहृता को बरामद कर आरोपी गिरफ्तार किया
हरदोई: अतरौली थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्य उर्फ पुरुषोत्तम पुत्र शिवशंकर निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना रहीमाबाद, जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को वादी ने थाना अतरौली में तहरीर दी थी कि उसके घर से उसकी रिश्तेदार की पुत्री को आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया था।