जननी सुरक्षा योजना अन्तर्गत सीएचसी जगत एवं आसफपुर में भुगतान की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि योजनाओं का शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए।
संस्थागत प्रसव योजना अन्तर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीएचसी जगत व सैदपुर का लक्ष्य पूरा न होने के कारण सीडीओ ने हिदायत दी कि इस योजना में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंगलवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।