जिले में मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए नियमित रूप से सर्वेक्षण, लार्वा नियंत्रण एवं जागरूकता के लिए नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में मैदानी स्तर के कर्मचरियों को संयुक्त रूप से लार्वा सर्वे और वेक्टर नियंत्रण गतिविधियां किये जाने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर वरुण अवस्थी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती स्मृता नामदेव उपस्थित रहे।