रायबरेली में जनसमस्याओं को लेकर सपा की बैठक, 2027 में सरकार बनाने का संकल्प पारिवारिक एवं सांगठनिक बैठक के बाद सपा प्रदेश सचिव शशीकांत शर्मा ने प्रेस वार्ता में जनसमस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
बैठक में युवाओं की बेरोजगारी, बच्चों की परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अभाव पर चिंता जताई गई।
किसानों को खाद नहीं मिलने और कथित कालाबाजारी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।